बस्ती, मार्च 11 -- टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के वाराहक्षेत्र धाम में चल रहे रामकथा के अंतिम दिन कथा व्यास अनुराग ने नवधा भक्ति, सबरीराम भेंट, राम-हनुमान मिलन, बाली वध, लंका दहन, रावण वध, अयोध्या में भगवान राम की वापसी व राज्याभिषेक की कथा सुनाई। कथा व्यास ने कहा रामायण हमें जीवन जीने का तरीका सिखाती है। त्याग और बलिदान की सीख देती है कि दूसरे के धन पर हमारा कोई अधिकार नहीं है। भगवान राम ने दीन, दुखियों, वनवासियों का दुख दूर कर संगठित किया। संगठन शक्ति से लंका पर विजय प्राप्त की। कहा कि बुराई और असत्य ज्यादा समय तक नहीं चलता है। अधर्म पर धर्म की जीत होती है। कथा के बाद यज्ञाचार्य विकास उपाध्याय ने यज्ञ कराकर कथा का समापन किया। मुख्य यजमान ओमप्रकाश मिश्र व सुनील पांडेय रहे। हिन्दू जागरण जागरण मंच युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अनिल मि...