मेरठ, फरवरी 11 -- हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत पर चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर पाठ के तीसरे दिन मंगलवार को मंदिर के मुख्य जिनालय में विराजमान आदिनाथ भगवान का अभिषेक किया। तत्पश्चात 91 परिवारों ने विधान में भाग लेकर पुण्यार्जन किया। कार्यक्रम में नित्य नियम पूजन एवं भक्तामर विधान किया गया। भगवान की शांतिधारा मनोज जैन व स्वर्ण कलश से अभिषेक सौरभ जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन रूपा जैन ने किया। आचार्य भाव भूषण जी महाराज ने कहा कि श्रद्धा व भक्ति सदैव हृदय से होती है। बच्चों में संस्कारों का संचार करें। अच्छे संस्कार ही उन्हें बुराइयों से बचाते हैं। विधान के बाद शाम के समय भगवान की महाआरती की गई। तत्पश्चात भक्ति संगीत, प्रश्न मंच, शास्त्र सभा की गई। विधान में अनीता जैन,, नीरज जैन, ओसीना, शाश्वत, आकांक्षा, सिद्धांत, सुयश जैन, रेणू जैन,, संजय जैन, मेघा, सौ...