चाईबासा, अक्टूबर 1 -- चाईबासा,संवाददाता। झारखंड सरकार के परिवहन सह राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने सोमवार की रात्रि शहर के मेरी टोला श्री श्री सनातन दुर्गा पूजा समिति मेरी टोला, नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति, गुटुसाई तुरीटोला कल्याणपुर, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति न्यू कॉलोनी टुंगरी आदि जगहों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। मंत्री ने विधिवत फीता काट कर पूजा पंडालों का उद्घाटन किया और मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री बिरुवा ने कहा कि मां दुर्गा नारी सशक्तीकरण का प्रतीक हैं। दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इसी तरह बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों को अपनाते हुए त्योहार को मनाएं। पंडाल उद्घाटन के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पंडाल उद्घाटन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.