झांसी, दिसम्बर 7 -- झांसी। बुन्देलखण्ड राज्य आंदोलन को निर्णायक मोड़ देने की दिशा में बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति की अहम बैठक रविवार को मैथिली शरण गुप्त पार्क में हुई। बैठक में केंद्रीय, क्षेत्रीय, महानगर और ग्रामीण स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रमों की रणनीति, संगठन विस्तार और 25 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले 'अटल संकल्प चलो दिल्ली' सत्याग्रह पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि व केंद्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने कहा कि "25 दिसंबर को बुन्देलखंडी दिल्ली पहुंचकर अटल जयंती पर अटल संकल्प लेंगे-लेके रहेंगे बुंदेलखंड राज्य। इसके लिए हर कार्यकर्ता को समयदान देकर आंदोलन को गति देनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...