जहानाबाद, जनवरी 16 -- जहानाबाद, निज संवाददाता जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के आदेशानुसार जिले के मखदुमपुर प्रखंड के 'पश्चिमी सरेन पंचायत' में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बुनियाद संजीवनी सेवा के माध्यम से कुल 44 लाभार्थियों का पंजीकरण, फिजियो यूनिट, नेत्र परीक्षण एवं वाक् एवं श्रवण जांच किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बुनियाद संजीवनी सेवा के अंतर्गत उज्जवल दृष्टि योजना अंतर्गत 29 लाभार्थियों के मध्य चश्मा वितरित किया गया है। विदित है कि जहानाबाद में गांधी मैदान के समीप बुनियाद केंद्र का संचालन किया जा रहा है जिसमें फिजियोथैरेपी, वाक् एवं श्रवण जांच, चश्मे का लाभ, परामर्श की व्यवस्था जैसी सुविधाएं दी जा रही है। संजीवनी वैन इसी से संबंध सेवा है। यदि आप दिव्यांग ,वृद्ध या फिर विधवा माता बहनों की श्रेणी में आते हैं तो आप बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.