किशनगंज, दिसम्बर 19 -- किशनगंज। गुरुवार को बुनियाद केंद्र, किशनगंज में नूरी बेगम, जिला प्रबंधक की अध्यक्षता में जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशनगंज जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जीपीएसवीएस (एमआरसी प्रोग्राम) से मो. आज़ाद, मो. रिज़वी हुसैन, इतखाश अनवर एवं प्रियंका कुमारी, तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट से मो. नदीम तथा निर्माण चक के कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुनियाद केंद्र, किशनगंज के माध्यम से दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं अन्य लक्षित समूहों को प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना पर विशेष रूप से गहन चर्चा की गई तथा योजना के उद्देश्यों, पात्रता एवं लाभ से संबंधित जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.