आदित्यपुर, फरवरी 10 -- निर्वाची पदाधिकारी ने क्लस्टरों का किया निरीक्षण बुनियादी सुविधा हर हाल में दुरुस्त करें निर्वाची पदाधिकारी ने क्लस्टरों का किया निरीक्षण बुनियादी सुविधा हर हाल में दुरुस्त कराने का दिया निर्देश ग़म्हरिया, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर से तैयारी शुरू हो गयी है। इस चुनाव में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन को लेकर अभ्यर्थियों को कड़े निर्देश दिये गये हैं। सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के क्लस्टरों का निरीक्षण कर त्रुटियों को दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसएन हाई स्कूल, गायत्री शिक्षा निकेतन, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, कुलुपटांगा मिडिल स्कूल, इंडो डेनिस टूल रूम, अभ्यास बालिका मवि समेत कई क्लस्टरों का निरीक्षण किया। उन्होंने क...