संतकबीरनगर, नवम्बर 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लाक का ग्राम मदरहा के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। टूटी सड़कें, चारो तरफ फैली गन्दगी, जाम नाली इस गांव की पहचान बन गई है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। नाली का पानी जाम रहता है। जिसके चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बघौली ब्लाक के मदरहा में ग्रामीण बदहाली का जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार गांव के विकास को लेकर लापरवाह बने हैं। इस गांव में शुद्ध पेयजल ग्रामीणों को मयस्सर नहीं है। इंडिया मार्का हैंड पम्प बदहाल है। लोग देशी हैण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.