पटना, दिसम्बर 7 -- शिक्षा विभाग जन शिक्षा निदेशालय के अधीन अक्षर आंचल योजना अंतर्गत रविवार को बुनियादी साक्षरता परीक्षा हुई। राज्यभर के सैकड़ों बुनियादी साक्षरता केन्द्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 50 हजार से अधिक नव साक्षर महिलाएं शामिल हुईं। पटना सदर प्रखंड में परीक्षा संचालन के लिए कुल 33 केन्द्र बनाए गए थे, जहां कुल 4000 साक्षर महिलाओं ने परीक्षा दी। कन्या मध्य विद्यालय बड़ा अस्पताल आंचल बांकीपुर में स्थापित बुनियादी साक्षरता केंद्र पर 50 महिलाओं ने परीक्षा में भाग लिया। इसका संचालन केन्द्र की संचालिका शिक्षा सेवक सुनीता कुमारी ने किया। विद्यालय की ओर से कार्यरत शिक्षक प्रेमचंद्र की देखरेख में परीक्षा का संचालन हुआ। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई और 4:00 बजे तक चली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.