देवघर, सितम्बर 22 -- मारगोमुंडा। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में रविवार को नव साक्षरों के लिए बुनियादी साक्षरता आंकलन एवं संख्यात्मक परीक्षा आयोजित हुई। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत इस परीक्षा का अयोजन किया गया था। परीक्षा के लिए 1680 वयस्क नव-साक्षर शामिल हुए। प्रखंड के तहत 120 विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर 120 केंद्राधीक्षक लगाए गए, परीक्षा में 120 वीक्षकों को कार्य पर लगाया गया था। परीक्षा के सफल संचालन के लिए बीआरपी, सीआरपी को प्रतिनियुक्ति किया गया था। परीक्षा का निर्धारित समय सुबह 10बजे से शाम 5 बजे तक था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.