वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में रेल कॉरिडोर में वाराणसी का जिक्र आने पर उद्यमियों ने खुशी जताई, हालांकि प्रत्यक्ष कर में राहत न मिलने पर कुछ निराशा भी दिखी। बुनियादी संरचना में निवेश से रोजगार पर सकारात्मक असर की संभावना उद्यमियों को नजर आई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने कहा कि आयकर दरों में प्रत्यक्ष राहत न मिलने से मध्यम वर्ग के करदाताओं में निराशा स्वाभाविक है, लेकिन कर प्रावधानों के सरलीकरण से अप्रत्यक्ष रूप से सुविधा मिलेगी। कस्टम ड्यूटी नियमों के सरलीकरण से लालफीताशाही पर असर पड़ेगा। विदेश में आय और संपत्तियों की घोषणा के लिए लाई गई वन-टाइम स्कीम को भी स्वागत योग्य बताया गया। बजट भाषण के बाद संगठन के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.