मऊ, फरवरी 15 -- मऊ। विद्युत एवं हथकरघा विभाग द्वारा कराए जा रहे नए सर्वे के संबंध में रविवार को बुनकर प्रतिनिधिमंडल के साथ पूर्व राज्यसभा सदस्य सालिम अंसारी के कार्यालय पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वे की प्रक्रिया, उसके संभावित प्रभाव तथा बुनकर समाज की चिंताओं पर गंभीर मंथन किया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सर्वे से जुड़े सभी बिंदुओं पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए शीघ्र ही एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक बुनकर साथियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समाज के हित में ठोस और संगठित निर्णय लिया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...