पटना, जनवरी 6 -- बिहार बुनकर कल्याण समिति के पूर्व सदस्य अलीम अंसारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के बुनकरों को पूंजी के लिए 15 हजार देने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बुनकर को कार्यशील पूंजी में कम से कम 2 लाख रुपए दिए जाए और 20 प्रतिशत का लाभ उद्यमी योजना में भी बुनकरों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के बुनकरों की ओर से उत्पादित रेशमी, सूती के उत्पादन में लगे हुए बुनकरों के रोजगार को बढ़ावा मिलना चाहिए। इस योजना के कार्यान्वयन से जो बुनकर पलायन कर गए हैं या दूसरे मजदूरी का काम कर रहे हैं, उन्हें भी वापस लौटने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...