बांका, जुलाई 17 -- बांका, निज संवाददाता। बुधवार को वस्त्र मंत्रालय,भारत सरकर के सौजन्य से जिला उद्योग केंद्र, बांका के द्वारा राष्ट्रीय हस्तकरघा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित दो दिवसीय क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन चंद्रशेखर सिंह भवन,टाउन हॉल बांका में किया गया। इस शिविर के मुख्य अतिथि-सह-उद्घाटनकर्ता डीएम नवदीप शुक्ला द्वारा विधिवत से किया गया। प्रथम दिन नाजीर देशरा क्लस्टर विकास योजना बांका द्वारा क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजन किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी बुनकरों को संबोधित के क्रम में बताया गया कि बुनकरों को हर संभव जिला प्रशासन के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा, उनके द्वारा बुनकरों को ई-मार्केटिंग से जुड़ने हेतू तो प्रेरित किया गया है उनके द्वारा बताया गया कि बुनकर अपने प्रोडक्ट को अपने ऑनलाइन के माध्यम से भेज...