लखनऊ, दिसम्बर 3 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाता मोमिन अंसार सभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को हुई। सभा के कार्यालय पालकी पैलेस में हुई बैठक के बाद पसमान्दा मुसलमानों का राजनैतिक सशक्तीकरण एवं बुनकरों दस्तकारों की समस्याएं एवं समाधान विषय पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मोमिन अन्सार सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में बुनकरों को फ्लैट रेट की बिजली की मांग की गयी थी। उन्होंने कहा कि हमें हमारे रोजगार शिक्षा, सामाजिक उत्थान के काम करने वालों को समर्थन करना चाहिए किसी को हराने के लिए वोट करना राजनैतिक गलती है। सभा के राष्ट्रीय महामंत्री इकराम अंसारी ने कहा कि जो कौमे सत्ता की मुख्यधारा में नहीं रहतीं वह अपने मौलिक संवैधानिक अधिकार सुरक्षित नहीं रख सकतीं हैं। सेवानिवृत्त आईएएस डॉ अनीस अंसारी ...