बरेली, नवम्बर 19 -- फरीदपुर, संवाददाता। बुध बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी करने आई महिला के पर्स से बदमाशों ने सोने के गहने और 10000 की नकदी चोरी कर ली। महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बुध बाजार में पहले भी कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस उनका खुलासा नहीं कर सकी है। बुधवार को फतेहगंज पूर्वी के नगरिया कला की स्नेहलता फरीदपुर की बुध बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी करने आई थीं। स्नेहलता ने बताया कि उनके पति काम पर और बेटी राजकीय डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करने गई थी। घर में कोई नहीं था। इसलिए वह चोरी के डर से घर में रखे गहने अपने पर्स में लेकर आई थीं। स्नेहलता ने बताया कि वह बुध बाजार में खरीदारी करने के बाद सामान के पैसे देने के लिए पर्स खोला तो 10000 नकदी और गहने गायब थे। महिला ने बताया कि बदमाशों ने नकदी, सोने क...