मुरादाबाद, दिसम्बर 2 -- टाउन हाल पर अवैध तरीके से मंगल बाजार लगाया जा रहा है। मुरादाबाद ही नहीं एनसीआर के व्यापारी भी यहां आकर अवैध तरीके से सड़क किनारे बाजार लगते हैं। इससे जाम के हालात बनते हैं। मंगलवार सुबह से ही एक बार फिर बुध बाजार, टाउन हॉल, चौमुखापुल, अमरोहा गेट इलाका जाम की चपेट में आ गया। इससे लोगों को दुश्वारियां का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नगर निगम टीम प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम, नईम हैदर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। अवैध तरीके से बाजार लगाने वालों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान निगम टीम को कुछ जगह हल्का विरोध का भी सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.