जामताड़ा, फरवरी 18 -- बुधुडीह में 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा सह चंडी यज्ञ शुरू नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के बुधुडीह गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में बुधवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह सह चंडी यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। जिसमें 551 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकलकर सिलधोवा नदी घाट पहुंची, जहां यज्ञाचार्य अंकित कुमार मिश्रा ने पंडित सुरेश पाठक व अन्य ब्राह्मणों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार कर जल पूजन कराया और कन्याओं से कलश में जल भरवाया। इसके बाद कन्याएं व महिलाएं गाजे-बाजे के साथ कतारबद्ध होकर सिर पर कलश लिए मंदिर प्रांगण पहुंचीं, जहां यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की ग...