विकासनगर, दिसम्बर 17 -- विकासनगर, संवाददाता। गलन भरी पछुआ हवाओं के साथ ठंड का मौसम पूरे रंग में है। सुबह- शाम कोहरे और ठिठुरन के कारण दिन में हो रही गुनगुनी धूप भी गलन से राहत नहीं दे रही है। बुधवार सुबह पूरे पछुवादून क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। इससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 137 दर्ज किया गया। इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। चालकों ने सावधानी बरतते हुए फॉग लाइट और हेड लाइट जलाकर वाहन चलाए। दृश्यता इतनी कम थी कि 20 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई।कोहरे के कारण सुबह की सैर करने वाले, स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी का सामन...