बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- बुधवार को हुई शादी, गुरुवार को दुल्हन को भगाया नूरसराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव की घटना नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव में बुधवार की रात प्रेमी ने एक युवती से शादी की। उसे अपने घर ले गया। घरवालों ने लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की को घर से बाहर कर दिया गया। रातभर युवती घर के बाहर बैठी रही। शुक्रवार को मायके के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पंचायती से मामला सुलझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, लड़के के परिजनों ने किसी की बात नहीं मानी। ग्रामीणों की मानें तो खरजम्मा निवासी राहुल पासवान का तीन साल से पास के गांव की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने शादी की थी। कुछ समय के बाद दोनों अलग हो गये थे। कुछ समय से दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ गयी। बुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.