मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- मुरादाबाद। ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। नौ दिसंबर तक यह क्रम चलेगा। 10 दिसंबर यानी बुधवार से साइकिल पर सवार होकर क्षेत्र में जाएंगे। 15 दिसंबर को विभाग की ओर से दिए गए डोंगल वापस कर देंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सागर और अधिकारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अगुवाई में संगठन के सदस्य विकास चतुर्वेदी, प्रदीप राठी, मुनेंद्र सिंह, आमोद चौहान, कविता चौधरी, सुशील यादव, नीता यादव और प्रेम प्रकाश ने सत्याग्रह की अगुवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...