लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- बुधवार को संस्कृत बोर्ड की परीक्षा संपन्न हुई। संस्कृत परिषद बोर्ड की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चली। परीक्षा के अंतिम दिवस पर उत्तर मध्यमा प्रथम के व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा में 2 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से एक छात्र परीक्षा में उपस्थित रहा। जबकि दूसरे छात्र ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार जिले में संस्कृत परिषद बोर्ड की परीक्षा में कुल 192 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। शहर में इस परीक्षा के लिए एक केंद्र बनाया गया था। बुधवार को व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा के साथ ही संस्कृत बोर्ड की परीक्षा भी समाप्त हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.