सुल्तानपुर, जुलाई 17 -- सुलतानपुर। जिले में रोजाना बारिश होने से मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। बारिश से धान की रोपाई करने वाले किसानों ने खाद का छिड़काव करने लगे है। बुधवार को फिर बारिश होने से दलहनी फसलों की बुआई नही हो पा रही है। जिले में बुधवार को भी झमाझम बारिश होने से धान की फसल को सबसे अधिक लाभ पहुंच रहा है लेकिन वही पर दलहनी फसलों की बुआई का कार्य प्रभावित है। रोजाना बारिश होने से सब्जी की खेती पर प्रभाव पड़ रहा है। टमाटर व मिर्चा की फसल अधिक प्रभावित है। बारिश से अधिकतम तापमान 34डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे आर्द्रता अधिकतम 86 व न्यूनतम 54 फीसदी रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी चौबीस घंटे में आसमान में बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...