नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ बुधवार को भी राजधानी की जिला अदालतों में सभी वकील हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल सोमवार सुबह दस बजे से शुरू हुई थी। वकीलों की हड़ताल की वजह से जिला अदालतों में कामकाज ठप हो रहा है। साकेत बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव धीर सिंह कसाना का कहना है कि यह प्रस्तावित विधेयक अन्यायपूर्ण और पक्षपातपूर्ण करने वाला है। इससे वकीलों की स्वतंत्रता का अधिकार छीन लिया जाएगा। हड़ताल का आह्वान दिल्ली न्यायिक समन्वय समिति की ओर से किया गया था। समिति के चेयरमैन जगदीप वत्स ने कहा कि विधेयक से वकीलों की हड़ताल भी सीमित कर दी जाएगी। विधेयक के आने से वकीलों की आवाज को दबाया जाएगा। शाहदरा बार एसोसिएशन के सचिव रमन शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ हड़ताल पर रहने वाले सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.