जहानाबाद, दिसम्बर 15 -- जिला कल्याण पदाधिकारी ने सभी का दिसंबर माह का मानदेय भुगतान रोका डीएम ने विभाग बार जांच का चला रखा है अभियान जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। नई सरकार गठन के बाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हालात परखने का अभियान चला रखा है। अपने-अपने विभागों के बारे में बड़े-बड़े दावे करने वालों हाकिमों के बड़बोलेपन की पोल खुल रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद डीएम दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को बख्शने के मूड में नहीं है। 3 दिसंबर को पंचायतों की जांच के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों के 21 विकास मित्र अनुपस्थित पाए गए थे। उल्लेखनीय है कि जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा सभी को निर्देश दिया गया था कि प्रत्येक बुधवारी ज...