धनबाद, मार्च 23 -- धनबाद, प्रतिनिधि सिंह मेंशन समर्थक बुधन मंडल की गोली मार कर हत्या कर देने के मामले में पुलिसिया दबाव से तंग आकर अंततः शनिवार को आरोपी प्रमोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह एवं विनीत पांडेय उर्फ बजरंगी पांडेय ने अदालत में सरेंडर किया। हालांकि सुलह के बाद भी दोनों को राहत नहीं मिली। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव त्रिपाठी की अदालत ने दोनों की जमानत अर्जी खारिज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके पूर्व जमानत अर्जी पर बहस करते हुए अधिवक्ता ने कहा कि दोनों पक्षों ने मुकदमा सुलह कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद के भतीजे नामजद आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ ढोलक सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था, जो फिलहाल जेल में है। जबकि ढोलक के भाई अमरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, बजरंगी पांडेय और पप्पू सिंह की गिरफ्तारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.