धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद, प्रतिनिधि। अदालत में गुरुवार को सिंह मेंशन समर्थक बुधन मंडल की गोली मार कर हत्या के मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया। झरिया थाना क्षेत्र में विक्ट्री कोलियरी के पास 21 सितंबर-2024 की रात अपराधियों ने बुधन मंडल उर्फ भीम कुमार मंडल को गोली मार दी थी। घटना के समय बुधन मंडल धनसार थाने के समीप अपने होटल से खाना लेकर बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान विक्ट्री कोलियरी की बस्ती के पास पीछे से अपराधियों ने उनपर गोली चला दी थी। नावाडीह के एक अस्पताल से इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाने के दौरान बुधन की मौत हो गई थी। बुधन मंडल के छोटे भाई अर्जुन मंडल की शिकायत पर धनसार के अमरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, ढोलक सिंह, बजरंगी, पप्पू सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.