बोकारो, दिसम्बर 13 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड के बरई पंचायत के घोसको निवासी बुधन महतो की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य रूप से महिला बाल विकास संरक्षण आयोग की प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बेबी देवी सहित उप प्रमुख हरिलाल महतो, मुखिया विजय कुमार रवि व अन्य ने संयुक्त रूप से स्व महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बेबी देवी ने कहा कि स्व बुधन महतो ने ऊपरघाट में समाज के प्रति एक अलग पहचान बनायी थी। सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल, उप मुखिया जागेश्वर महतो, समाजसेवी हेमलाल महतो, नंदलाल साव, पुरन महतो, मेघनाथ तुरी, महावीर महतो, दशरथ महतो, अशोक कुमार महतो, शांति देवी, चंपा देवी, सोमारी देवी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...