पटना, दिसम्बर 11 -- वैशाली में नवनिर्मित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप को देखने के लिए देश-विदेश से अब तक तीन लाख 57 हजार से अधिक पर्यटक आ चुके हैं। इनमें विद्यार्थी, ग्रुप में आए पर्यटक और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। म्यांमार, वियतनाम, सिंगापुर, अल्जीरिया, मलेशिया, कोरिया, थाइलैंड, अल्बानिया, नेपाल एवं अफगानिस्तान सहित कई अन्य देशों से पर्यटक इस भव्य स्तूप एवं पवित्र अवशेष का दर्शन करने आ रहे हैं। गुरुवार को भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि पर्यटकों में स्तूप की भव्यता आकर्षण का केंद्र बन गया है। आठ ऑस्पीशियस सिंबल, तारा मुद्रा प्रदर्श, लिच्छवि प्रदर्श का अधिष्ठापन हुआ है। स्कल्पचर का कार्य, अशोकन पीलर प्रदर्श सहित अन्य कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। संग्रहालय में भी प्रदर्श कार्य तेजी से प्रग...