गोरखपुर, फरवरी 23 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद चौक वार्ड की बुद्ध विहार कॉलोनी के रहवासियों बिन बारिश पिछले 25 दिनों से जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के तकरीबन 50 मीटर हिस्से में एक से डेढ़ फीट ऊंचाई तक भरा नालियों का दुर्गंध युक्त गंदा पानी रहवासियों के सब्र का इंतहान ले रहा है। आलाम यह है कि लोक निर्माण विभाग से गोरखपुर नगर निगम तक तमाम शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है। गोरखपुर देवरिया बाइपास मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण और फोरलेन सड़क निर्माण के कारण इस कॉलोनी की जलनिकासी बाधित हो गई है। नतीजतन बुद्ध विहार कॉलोनी के नीचले हिस्स में सबके घरों से निकला गंदा पानी पिछले 25 दिन से भरा पड़ा है। कॉलोनी की सुनीता यादव, उदयभान सिंह, बृजभूषण तिवारी, ऋषि तिवारी, आरके राय समेत तमाम लोगों के दरवाजे तक पानी खड़ा है। घर के बु...