काशीपुर, दिसम्बर 14 -- काशीपुर। आंबेडकर पार्क जनकल्याण सेवा समिति की ओर से बुद्ध वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को ग्राम बरखेड़ा पांडे में धम्म उपासक कैलाश बौद्ध के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान त्रिशरण एवं बुद्ध वंदना का पाठ कर जानकारी दी गई। ऋषिपाल रवि और चंद्रहास गौतम ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों के बारे में जानकारी देकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संचलान इंद्रजीत ने किया। यहां पूर्व नायब तहसीलदार राम सिंह, कृपाल बौद्ध, रमेश बौद्ध, सुमन गौतम, चंद्रपाल बौद्ध, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...