लातेहार, मई 12 -- बेतला प्रतिनिधि । वैशाखी (बुद्ध) पूर्णिमा पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने सोमवार की अलसुबह केचकी संगम समेत आसपास के जलाशयों में डुबकी लगाई। वहीं स्नान-ध्यान के बाद भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने दान-पुण्य किया। मौके पर श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर पोखरीकला के पुजारी यशवंत पाठक और सरईडीह के श्यामनाथ पाठक ने कहा कि वैशाख पूर्णिमा को भगवान विष्णु का गौतमबुद्ध के रूप में नौवां अवतार हुआ था। इसलिए इस दिन बहती जलधारा या किसी जलाशय में स्नान-ध्यान और दान-पुण्य करना निहायत जरूरी है। भगवान विष्णु की पूजा करने में सरईडीह, पोखरी, अखरा, बेतला, कुटमू, कोलपुरवा, कंचनपुर, केचकी, कल्याणपुर,डोरामी आदि गांव के अधिकांश श्रद्धालु शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.