पाकुड़, मई 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। शहरकोल स्थित किशन पासवान के आवास में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस एससी-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशन पासवान ने किया। बुद्ध पूर्णिमा पर भारतीय बौद्ध महासभा के बैनर तले शोभायात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व किशन पासवान ने किया। गया से आए महनता एमके राजन ने भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सभी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान शहरकोल से शोभायात्रा निकली गयी। जो सिद्धो-कान्हू पार्क होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंचा। जहां लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण किया। लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पबर्षा की। बुद्धम शरणम गच्छामि की आकर्षक धुनों पर नाचते गाते चल रहे थे। भगवान बुद्ध की जय जयकार कर रहे थे...