बांदा, मई 12 -- बांदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में बुद्ध पूर्णिमा उत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 'बुद्धं शरणं गच्छामि' प्रस्तुत किया। कक्षा 10 की छात्रा सारवी ने बुद्ध भजन पर विशेष नृत्य प्रस्तुति दी। संगीत शिक्षिका रुचिका त्रिपाठी ने भजन गाया। शिक्षक संजय कुमार ने बुद्ध की शिक्षा, निर्वाण, ज्ञान प्राप्ति, मोक्ष प्राप्ति, संसार को दिए उपदेश साझा किए। यहां मुख्य अतिथि पूर्व आर्यावर्त बैंक प्रबंधक राम लखन कुशवाहा, शिव शरण कुशवाहा, कविता, संजय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...