बुलंदशहर, मई 12 -- अनूपशहर। बुद्ध पूर्णिमा पर एक लाख श्रद्धांलूओं को सुरक्षित गंगा स्नान करने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए गए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करना अति फलदाई माना जाता है। इसी मान्यता के चलते दूर-दराज के हजारों श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा से एक दिन पूर्व नगर की धर्मशालाओं, आश्रम गंगा घाटों के आसपास डेरा डाल दिया है। अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने के लिए नगर के मस्तराम घाट, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट को चयनित किया गया है। सभी स्नान घाटों पर बैरिकेडिंग तथा नावों में गोताखोरों को तैनात किया गया है। कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने बताया कि श्रद्धालुओं को जाम से निजात दिलाने के लिए अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को फव्वारा चौक से मस्तराम घाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.