देवरिया, अगस्त 11 -- बनकटा, हिन्दुस्तान संवाद। बुद्ध पीजी कॉलेज रतसिया कोठी में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ कालेज गेट से हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश रंजन ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली कालेज से निकल कर आधा दर्जन गांवों में भ्रमण की। भारत माता की जय व वंदे मातरम्", "जय हिन्द" के नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। प्राचार्य डॉ राकेश ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हर भारतीय के हृदय में धड़कने वाली देशभक्ति का उत्सव है। तिरंगा हमारे शौर्य, त्याग और एकता का प्रतीक है। हमें न केवल अपने घरों, बल्कि अपने विचारों और कर्मों को भी तिरंगे के रंग में रंगना चाहिए। रैली में छात्र-छात्राओं, प्रवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जोशो-ख़रोश के साथ हिस्सा लिया। सैकड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.