अमरोहा, मई 13 -- आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के संयोजन में सोमवार को नगर के आंबेडकर पार्क पर बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम मनाया गया। शुभारंभ भाजपा नेता हेम सिंह आर्य ने किया। मास्टर जगत सिंह ने त्रिशरण एवं बुद्ध वंदना की। हेम सिंह आर्य ने तथागत बुद्ध के जीवन परिचय की विस्तार संग जानकारी दी। बताया कि बुद्ध ने विश्व में शांति एवं अहिंसा का मार्ग प्रशस्त किया। आज दुनिया को शांति की बहुत आवश्यकता है। दुनिया में शांति एवं विकास बिना तथागत बुद्ध के मार्ग के संभव नहीं है। कार्यक्रम अध्यक्षा ललिता रानी ने कहा कि बुद्ध की शिक्षा समाज में नई क्रांति लाने का काम कर रही हैं। बुद्ध के सिद्धांत हर घर की जरूरत हैं। ग्राम प्रधान मीनू रानी ने कहा हम बुद्ध के माध्यम से दुनिया को मानवता का संदेश देने में कामयाब हो रहे हैं। आंबेडकर जन्मोत्सव समिति की अध्यक्षा चंचल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.