बोकारो, फरवरी 16 -- चास प्रतिनिधि। महापौर प्रत्याशी साधु शरण गोप के समर्थन में बुद्ध नारायण यादव और घनश्याम चौधरी ने चास में जनसंपर्क चलाया। उनके पक्ष में वोट अपील किया। कहा साधु शरण गोप अकेले ऐसे उम्मीदवार, जिनका लोकप्रियता शहर और गांव में एक समान है। शहर और गांव के बीच के मजबूत कड़ी हैं। उनके मेयर बनने से न सिर्फ चास बल्कि बोकारो के लोगों में हर्ष है । साधु शरण गोप की उम्मीदवारी से ईमानदारी, न्याय, सुचिता की राजनीति पसंद लोगों में खुशी का लहर है। चास में परिवर्तन होना निश्चित है। साधु शरण गोप विकास की गारंटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...