चंदौली, नवम्बर 2 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के घुरहूपुर पहाड़ी पर रविवार को बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। महोत्सव में दर्जनों की संख्या में पहुंचे अनुयाईयों ने दर्शन पूजन किया। महोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि आज की दुनिया में अगर किसी एक मार्ग से स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है, तो वह मार्ग भगवान बुद्ध का है। उन्होंने कहा कि बुद्ध ने अहिंसा, करुणा और सत्य के माध्यम से मानवता को एकता और प्रेम का संदेश दिया था। यदि हम उनके उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर लें, तो समाज से वैमनस्यता, हिंसा और द्वेष स्वतः अंत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बुद्ध का सिद्धांत केवल धर्म नहीं, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.