मैनपुरी, मई 18 -- क्षेत्र के ग्राम जोगराजपुर में बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भिक्षु उपनंद थेरो राष्ट्रीय महासचिव ने भाग लिया और भगवान बुद्ध की पूजा वंदना की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल सिंह शाक्य ने की। विशिष्ट अतिथि यादवेंद्र यादव व एडीओ कृषि ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आदर्श बुद्ध परिषद के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलकर जीवन को प्रकाशमय बनाएं। आदर्श बुद्ध परिषद के संरक्षक डा. ब्रह्मनंद शाक्य ने कहा कि बुद्ध ने हमेशा अहिंसा पर विश्वास किया है। अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। मनोज कुमार शाक्य ने कहा कि बुद्ध धर्म एक वैज्ञानिक धर्म है। भगवान बुद्ध ने शिक्षित बनो और महान बनो का उपदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.