रांची, फरवरी 28 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में शुक्रवार को बोधगया से आए प्रो मनीष सिन्हा का विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि बोधगया बौद्ध धर्म के विभिन्न संप्रदायों के साथ-साथ, शैव और शाक्त संप्रदायों की मिलन स्थली और कर्मभूमि रही है। विभागाध्यक्ष डॉ सुजाता सिंह ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि बोधगया हमारे इतने करीब है। डॉ कंजीव लोचन, डॉ राजकुमार, डॉ मोहित लाल और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.