बदायूं, जनवरी 13 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव दबिहारी में सामुदायिक भवन पर चल रही भगवान बुद्ध की कथा के तीसरे दिन कथावाचक रुबी बौद्ध एवं शिशुपाल बौद्ध ने सम्राट अशोक के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कलिंग विजय और उसके बाद सम्राट अशोक के जीवन में आए ऐतिहासिक परिवर्तन का भावपूर्ण वर्णन किया। कथावाचक ने बताया कि कलिंग युद्ध में हुई भारी जनहानि और भीषण हिंसा ने सम्राट अशोक के हृदय को भीतर तक झकझोर दिया। इसी पीड़ा ने उन्हें युद्ध और हिंसा का मार्ग त्यागने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के धम्म को अपनाकर शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुरेश पाल, कुंवरपाल, गजेंद्र पाल सिंह, सुखबीर सिंह, अंशुल बौद्ध, सुमित कुमार, श्रीकृष्णा, बांकेलाल, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.