नोएडा, जनवरी 21 -- सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा मंत्री के भ्रमण से रेसिंग स्पर्धा होने की अटकलें ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता । केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को यमुना सिटी के सेक्टर-25 स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का जायजा लिया। सीईओ आरके सिंह ने बताया कि मंत्री ने यहां व्यवस्थाओं और सुविधाओं को परखा। उनके भ्रमण का मुख्य कारण बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजनों की कोर्ट से अनुमति लेना रहा है। केंद्रीय मंत्री का प्रयास होगा कि यह इंफ्रास्ट्रक्चर खराब न हो, यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेसिंग आयोजन हो। उल्लेखीय है कि यमुना सिटी के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में लंबे समय से कोई रेस नहीं हो पाई है। करीब एक दशक पहले फॉर्मूला 1 और वर्ष 2023 में मोटो जीपी रेस के बाद से यहां कोई प्रति...