मुरादाबाद, जून 5 -- मुरादाबाद। नगर निगम महानगरवासियों को एक के बाद एक रोजाना नई-नई सौगात दे रहा है। नगर निगम मझोला के बुद्धिविहार फेस-2 में यूपी का पहला खेल पार्क बनाने जा रहा है। आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क के टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। दस जून को इस विशेष खेल पार्क का विधिवत शिलान्यास कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि खेल पार्क में परंपरागत खेलों के साथ-साथ हाईटेक खेलों के इतिहास की भी जानकारी दी जाएगी। उनका कहना है कि यह पार्क न सिर्फ जानकारी देने का माध्यम होगा, बल्कि यहां पर खेलने की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। जिससे पार्क में पहुंचने वाले बच्चे, युवा और बुज़ुर्ग इसका भी आनंद ले सकें। अत्याध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.