मुरादाबाद, जुलाई 23 -- मुरादाबाद। सब कुछ ठीक रहा तो महानगर वासियों को बहुत जल्द नगर निगम का नया ऑफिस मिल जाएगा। मझोला योजना सेक्टर-ए में 11 हजार वर्ग मीटर एरिया में नया बहुमंजिला नगर निगम कार्यालय बनाया जाएगा। जमीन के लिए शासन ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद आवास विकास विभाग की इस भूमि पर नगर निगम के नए कार्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक निगम का यह नया कार्यालय हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा। वर्तमान में नगर निगम का टाउनहाल पर कार्यालय है। इसका निर्माण 1890 के आसपास हुआ था। वर्षों पुराने इस भवन में जगह की कमी और कार्य व्यवस्था में खामियां लंबे समय से महसूस की जा रही थीं। बीच शहर कार्यालय होने से लोगों को भी यहां गाड़ी पार्क करने से लेकर अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए नगर निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.