देहरादून, अप्रैल 30 -- भाजपा ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वार्ड 11 विजय कॉलोनी के बूथ संख्या 68, 69, 70 और 85 में बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से भेंट की। उन्होंने प्रीति भारती, संदीप प्राची बेनवाल, दीपक कुमार और नीतू सिसोदिया को डॉ. आंबेडकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, डॉ. बबीता सहोत्रा, सतेंद्रनाथ, गुड्डी देवी, दिनेश कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार राजौरिया आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.