मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा स्थित शहीद जुब्बा सहनी पार्क के प्रवेश द्वार पर देशभक्त बुद्धिजीवियों द्वारा पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगाये। बिहार सिविल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने की। संचालन वैभव मिश्रा ने किया। सभी ने दो मिनट का मौन भी रखा। मौके पर सोसाइटी के अरुण कुमार शर्मा, मनदीप कुमार रजक, सुधांशु कुमार, डॉ. साकेत सुमन ठाकुर, वैभव मिश्रा, मनोज कुमार मुन्ना, अनिल कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.