गया, मई 29 -- गया-रफीगंज रोड के एफसीआई गोदाम के पास स्थित बुद्धा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च इंस्टीच्यूट में कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया गया। डॉक्टर संदीप कुमार सिन्हा ने आयुष्मान भारत के तहत दो मरीजों के पूर्ण कूल्हे का प्रत्यारोपण किया। डॉ. संदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि मरीज किरण देवी का कूल्हा सात साल पहले टूट चुका था। दो बार ऑपरेशन किया गया था,लेकिन सफल नहीं हो सका। दूसरा मरीज प्रतिमा देवी को कूल्हे का अवस्कुलर नेक्रोसिस था। बुद्धा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट में आयुष्मान भारत के तहत नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। पहले गया जी में इस तरह का ऑपरेशन नहीं होता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.