रांची, फरवरी 17 -- रातू, प्रतिनिधि। जैनेंद्र ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा संचालित बुद्धा नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने न्यूट्रिशन डे कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न बीमारियों और शारीरिक अवस्थाओं में सही खानपान के महत्व के प्रति जन-जागरुकता लाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थान के प्रबंध निदेशक जैनेंद्र कुमार ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्सिंग शिक्षा में क्लिनिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ समुदाय को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति शिक्षित करना अनिवार्य है। नर्सिंग की छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों के लिए विशेष आहार चार्ट प्रदर्शित किए, जिनमें चार प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। मौके पर कॉलेज के निदेशक प्रियांशु कुमार, प्राचार्य, एकेडमिक हेड और सभी शिक्षकों...