पटना, फरवरी 9 -- बुद्धा कॉलोनी में पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। आरोपित की पहचान बुद्धा कॉलोनी निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है। उसका कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक कहां से हथियार लाया था, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बुद्धा कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि बीएसपी कार्यालय के समीप रहने वाले एक युवक ने घर में हथियार रख रखा है। जानकारी के बाद पुलिस की टीम ने आठ फरवरी को आरोपित के घर पर छापेमारी की और वहां से एक कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। घर से हथियार मिलने पर कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद सोमवार को आरोपित के जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.